रेवांचल टाइम्स - बस में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे सभी यात्री अमरकंटक से कटनी जाकर अजमेर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे घटना की सूचना मिलते ही पुष्पराजगढ़ एस.डी.एम.अभिषेक चौधरी तत्काल घटना स्थल पहुचे मौके पर जैतहरी राजेन्द्रग्राम पुलिस बल मोके पर पहुँच कर घायलो को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने तैयारी में है ! पूर्व में इस घाट में 2 बस 2 ट्रक पलट चुके है लगभग 2:30 बजे के आसपास अमरकंटक से कटनी मुरवारा की ओर जा रही बॉबी ट्रेवल्स की ट्रैवलर्स बस बैहार घाटी में मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई यात्रियों ने बताया कि बस टर्निंग में ब्रेक फेल हो गया था जिसके बाद बस तीन बार सड़क पर पलटी खा गई घटना में कई लोगों को चोटे आई आई है जानकारी लेने पर पता चला कि अमरकंटक कि भाजपा नेता बबीता सिंह का परिवार अजमेर अपनी बेटी की शादी के लिए जा रहा था जहां कटनी मुड़वारा से ट्रेन पकड़नी थी उससे पहले ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गए घटना में 4 लोगों के फैक्चर होने की जानकारी मिल पाई है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया है
No comments:
Post a Comment